Tuesday, October 20th, 2026

गैलेक्सी एम51 को खरीदना चाहते हैं तो सुनहरा मौका

 

 

ऐमजॉन पर फैब फोन्स फेस्ट सेल चल रही है। 25 मार्च तक चलने वाले Amazon Fab Phones Fest में सैमसंग, वनप्लस, रेडमी, ओप्पो समेत कई दूसरे ब्रैंड्स पर छूट मिल रही है। अगर आप 7000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M51 को खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में सुनहरा मौका है। गैलेक्सी एम51 को ऐमजॉन सेल में कूपन कोड और बैंक ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदने का मौका है।


सैमसंग गैलेक्सी एम51 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 22,999 रुपये जबकि 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। लेकिन सेल में ऐमजॉन से फोन खरीदने पर कूपन कोड लगाकर 1,250 रुपये की सीधी छूट ली जा सकती है। यह कूपनकोड आपको ऐमजॉन पर लिस्ट कीमत के ठीक नीचे मिलेगा।


इसके अलावा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिए फोन खरीदने पर 10 फीसदी डिस्काउंट भी मिलेगा। अगर आप पुराने फोन के बदले गैलेक्सी एम51 खरीद रहे हैं तो भी 13,450 रुपये तक छूट मिल सकती है।


सैमसंग गैलेक्सी ए51में 6.7 इंच एसएमोलेड प्लस इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गई है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 6 जीबी व 8 जीबी रैम विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज के लिए 128 जीबी ऑप्शन दिया गया है। हालांकि, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। फोन ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है।

जैसा कि हमने बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 को पावर देने के लिए 7000mAh बैटरी दी गई है। हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। फोन में सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी सिक्यॉरिटी के लिए दिए गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय